ST-SC युवाओं के समर्थन में, बीजेपी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन…

0
131

छत्तीसगढ़ भिलाई : राजधानी रायपुर में मंगलवार को ST-SC युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया है। प्रदर्शनकारी नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के लोकतांत्रिक इतिहास में रायपुर के सड़को पर सामूहिक नग्न प्रदर्शन देश की यह पहली घटना है, ST-SC वर्ग के युवाओं का यह आंदोलन, राज्य की कांग्रेस सरकार के कर्तवयविमूढ़ होने का जीवंत और शर्मनाक उदाहरण है।

ST- SC युवाओं के समर्थन में, राज्य सरकार के खिलाफ विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर अनुसूचित जाति,अनसूचित जनजाति मोर्चा एवं युवा मोर्चा व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रिसाली भिलाई जोहार चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

अमित मिश्रा (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भिलाई), स्वीटी कौशिक (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भिलाई), संस्कृति वर्मा ( युवा मोर्चा जिला कन्याशक्ति संयोजिका भिलाई), शैलेंद्र शेण्डे (भाजपा मंडल अध्यक्ष रिसालीं), राजा डहरिया (मंडल अध्यक्ष अनु. जा.), शिवेंद ठाकुर (मंडल अध्यक्ष ST मोर्चा) एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here