भिलाई तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन आयोजन, महिला समिति द्वारा किया गया…

0
115

छत्तीसगढ़ भिलाई: तालपुरी बी-ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला समिति की ओर से तालपुरी की समस्त सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया, साथ ही होली मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत फूलों की होली खेली गई। महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला समिति की सचिव श्रीमती नीतू अरूण साहू ने मंच संचालन किया और न अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के वर्ष 2023 के थीम डिजिटल लैंगिक समानता के लिए नवाचार एवं प्रौद्योगिकी की व्याख्या किया गया।

फोटो श्रीराम बाण

समाज में अपनी कार्य, निति, योग्यता के दम पर बनाया विशेष स्थान…

तालपुरी महिला समिति की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें तालपुरी की सभी महिलाओं को चाहे वे गृहिणी हों या कामकाजी, समान रूप से अपनी छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाता है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तालपुरी की समस्त महिलाओं को सम्मानित किया गया इसके अलावा कुछ महिलाओं को अपनी दिनचर्या से अलग कुछ विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिसमें तालपुरी महिला समिति की अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती रेखा सिंह को कोरोना काल में डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समिति की ओर से विशेष सम्मान दिया गया। सचिव श्रीमती नीतू अरुण साहू को न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि कला एवं संस्कृति जगत में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु विशेष सम्मान दिया गया। श्रीमती सरस्वती धानेश्वर को एक समाज- सेवी, लेखिका एवं कवियत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु, श्रीमती बी तुलसी राव को योग- शिक्षा के क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण देने हेतु, श्रीमती मनोरमा सिंह को व्यवसाय जगत में राज्य स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया। श्रीमती निशा बंदोर को काउंसलर के रूप उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

फोटो श्रीराम बाण

महिलाओं ने हाउजी एवं प्रश्नोत्तरी खेलों के माध्यम से अपने आई क्यू लेबल का दिया उत्कृष्ट परिचय…

फोटो श्रीराम बाण

एकल नृत्य गुगल बल, समूह नृत्य, एकल गीत, भाषण आदि का आयोजन किया गया। एकल नृत्य महिमा धोबले, गायत्री देवांगन, सुनिता ठाकुर ने, वंदना साहव दीप्ति साहू ने युगल नृत्य अनिता दत्ता व जयश्री फुले ने युगल नृत्य, गुनगुन ने एकल गीत, कृतिका साव ने भाषण व गीत विजया सिंह-एकल गीत रेखा मालवीय, मनीषा हाड़गे, रिंकु पात्रों मंजु वर्मा, गायत्री, संगीता सीमा, कविता, सविता, बबिता, प्रतिमा, रानी आदि ने समूह नृत्य की प्रस्तुती दी।
अंत में श्रीमती सरला श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here